Jan Bharat Times: नई खबर        

नई खबर

प्रेस विज्ञप्ति (उ0प्र0 पुलिस तकनीकी सेवायें मुख्यालय, महानगर लखनऊ)
व्हाट्सएप्प (WhatsApp) द्वारा भी e-FIR का पंजीकरण
          उ0प्र0 पुलिस द्वारा आम जनता को FIR पंजीकृत कराने में होने वाली असुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए  e-FIR की सेवा प्रारम्भ की गयी। e-FIR की सुविधा के तहत कोई भी व्यक्ति बिना थाने जाए, इन्टरनेट के माध्यम से किसी भी स्थान से उ0प्र0 पुलिस की वेबसाइट www.uppolice.gov.in पर जाकर अज्ञात अभियुक्तों और गैर संगीन अपराधों के मामलों में अपनी FIR पंजीकृत करवा सकता है।
इस सुविधा को और भी अधिक सुगम बनाते हुए अब व्हाट्सएप्प(WhatsApp)  द्वारा भी e-FIR पंजीकृत कराने का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। अज्ञात अभियुक्त तथा गैर-संगीन अपराधों में व्हाट्सएप्प(WhatsApp) के माध्यम से ई-एफआईआर(e-FIR) पंजीकृत कराने के लिए- ई-थाना प्रभारी को सम्बोधित करते हुए अपनी शिकायत को सादे कागज में टाइप करें या  लिखें  जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दिया जाना अनिवार्य है-
1. घटना की जानकारी ( समय, दिनांक, स्थान व पुलिस स्टेशन सहित)
 2. Signature
3. नाम/ पता/ जनपद/  राज्य राष्ट्रीयता
 4.आधारकार्ड नम्बर / विदेशी  नागरिक(पासपोर्ट की प्रथम व आखिरी पृष्ठ एवं वीजा की काँपी)
5. . मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी(email ID)
शिकायत पत्र तथा आधार कार्ड  आईडी की फोटो खींचकर व्हाट्सएप नम्बर 9454401003 पर भेज दें।

कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं जिससे हर ज़रूरतमंद इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
Jan Bharat Times: नई खबर

Tuesday, November 1, 2016

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home