Jan Bharat Times                



 


  

Jan Bharat Times

Jan Bharat Times

Saturday, December 3, 2016

JIO USER : RELIANCE JO गुड न्यज़ जियो चलाये 31 मार्च तक

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जिओ यूजर्स को ध्न्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि जिओ तेजी से बढ़ रहा है और इसका प्रमाण यह है कि भारत दुनिया में टॉप 10 डिजिटल देशों में से एक बन गया है। जिओ बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। इसके पीछे का एक कारण ई केवाईसी भी कहा जा सकता है। मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले तीन महीनों में प्रतिदिन 6
 लाख लोगों ने ई-केवाईसी के जरिए जिओ सिम ली थी।
व्हाट्सएप, फेसबुक और स्काइप से भी आगे बढ़ा जिओ

आंकड़ों पर गौर करें तो दूरसंचार क्षेत्र में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जिओ ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ उपभोक्ता जोड़े हैं। साथ ही जिओ पहले तीन महीनों में व्हाट्सएप, फेसबुक और स्काइप से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी है। गौरतलब है कि कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। कंपनी ने पांच सितंबर को अपने लांच के बाद से अब तक हर मिनट 1000 और हर दिन 6 लाख ग्राहक जोड़ने का कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने बताया कि 83 दिनों में उसके उपभोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है। इस तरह रिलायंस जिओ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई कंपनी बन रही है।


क्या कहते हैं अन्य कंपनियों के आंकड़ें?

बता दें, एयरटेल को 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में 12 साल का समय लगा था। वहीं आइडिया और वोडाफोन को 13 साल लगे थे। तीन महीने पहले बाजार में कदम रखने वाली कंपनी रिलायंस जिओ एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों से सीधी टक्कर ले रही है। कंपनी ने 5 सितंबर को अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू की थी और एक महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक जोड लिया है  
क्या कहते हैं सब्सक्राइबर शेयर के आंकड़ें?
जिओ के सब्सक्राइबर्स की संख्या अभी से भारती एयरटेल के 1/5 हिस्सा तक पहुंच गई है। अक्टूबर में भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 26 करोड़ थी। सेलुलर एसोसिएशन COAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 20 करोड़ और आइडिया के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 18 करोड़ है।
e-KYC से भी बढ़ रही संख्या:
बता दें कि रिलायंस जिओ सिम को एक्टिवेट होने में कम समय लगे, इसके लिए कंपनी ने e-KYC सुविधा भी दी हुई है। eKYC प्रोसेस के तहत सिम कार्ड 15 मिनट में शुरू हो जाता है। यह भी एक वजह है कि कंपनी के उपभोक्ताओं में इजाफा हो रहा है।

Tuesday, November 1, 2016

नई खबर

प्रेस विज्ञप्ति (उ0प्र0 पुलिस तकनीकी सेवायें मुख्यालय, महानगर लखनऊ)
व्हाट्सएप्प (WhatsApp) द्वारा भी e-FIR का पंजीकरण
          उ0प्र0 पुलिस द्वारा आम जनता को FIR पंजीकृत कराने में होने वाली असुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए  e-FIR की सेवा प्रारम्भ की गयी। e-FIR की सुविधा के तहत कोई भी व्यक्ति बिना थाने जाए, इन्टरनेट के माध्यम से किसी भी स्थान से उ0प्र0 पुलिस की वेबसाइट www.uppolice.gov.in पर जाकर अज्ञात अभियुक्तों और गैर संगीन अपराधों के मामलों में अपनी FIR पंजीकृत करवा सकता है।
इस सुविधा को और भी अधिक सुगम बनाते हुए अब व्हाट्सएप्प(WhatsApp)  द्वारा भी e-FIR पंजीकृत कराने का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। अज्ञात अभियुक्त तथा गैर-संगीन अपराधों में व्हाट्सएप्प(WhatsApp) के माध्यम से ई-एफआईआर(e-FIR) पंजीकृत कराने के लिए- ई-थाना प्रभारी को सम्बोधित करते हुए अपनी शिकायत को सादे कागज में टाइप करें या  लिखें  जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दिया जाना अनिवार्य है-
1. घटना की जानकारी ( समय, दिनांक, स्थान व पुलिस स्टेशन सहित)
 2. Signature
3. नाम/ पता/ जनपद/  राज्य राष्ट्रीयता
 4.आधारकार्ड नम्बर / विदेशी  नागरिक(पासपोर्ट की प्रथम व आखिरी पृष्ठ एवं वीजा की काँपी)
5. . मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी(email ID)
शिकायत पत्र तथा आधार कार्ड  आईडी की फोटो खींचकर व्हाट्सएप नम्बर 9454401003 पर भेज दें।

कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं जिससे हर ज़रूरतमंद इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Wednesday, October 19, 2016

                            जन भारत टाइम्स
                     संपादकीय
शासन प्रशासन

हिंदुस्तान की तमाम जनता जनार्दन को मेरा प्रणाम



   किसी भी परिस्थिति को देखते हुए एक बात ये मानकर चलनी चाहिए की जनता को लालच दे कर सत्ता में आओ और मलाई खाओ क्या जनता में इतनी अक्ल नहीं है कुछ लोग वोट की खातिर उन्हें तमाम तरह तरह के लोभ प्रलोभ दे कर बर्गलाएंगे लेकिन हमें सचेत रहने की जरुरत है क्या किसी नेता की इतनी औकात होनी चाहिए की वो देश के शहीदों का अपमान कर सके वाह जनता वाह क्या है वैसे हमारी जनता जनार्दन सब जानते हुए भी अनजान नहीं है फिर भी वो कही न कही बहक ही जाती है जैसे एक नेता जी पहले लैपटॉप दिया अब मोबाइल देंगे

अरे भाइयो मत आओ किसी के बहकावे में खुद सचाई को देखे

धीरेन्द्र त्रिपाठी

       



चौदहवीं का चाँद

करवाचौथ पर जोक्स भेज कर जो सभी गलती कर रहे वो ही आप भी कर रहे हैं ।
अचानक मन में कुछ सवाल भी खड़े हुए सोचा आपके समक्ष रख कर कुछ प्राश्चित करूँ ।
सभी लोग करवाचौथ पर जोक्स भेज रहे हैं कोई पतियों को उल्लू पूजा जायेगा , या फिर पत्नियों पर जोक्स की भूखी शेरनी , या फिर अलग अलग तरीके के मेसेज ।
सभी मेसेज का एक ही मतलब कि यह कोई  त्योहार न होकर कोई ड्रामा हो रहा है। पतियों की पूजा दिखावे के लिए हो रही है।

एक बात समझ नही आई किसी ने भी महिलाओं के इस कठिन तप रुपी व्रत की सराहना की? उनकी हौसला बढाने की कोशिश की ?
उनका व्रत सफ़ल हो और उनको ईश्वर इतनी शक्ति दे कि उनकी मनोकामना पूर्ण हो क्या किसी ने यह प्रार्थना की?

एक बात और कभी सोचा इस तरह के टपोरी टाइप मेसेज वैलेंटाइन डे के ऊपर क्यूँ नही बनते की आज कोई मुर्गा फंसेगा ,
क्यूँ सिर्फ हिन्दू त्योहारों का मज़ाक बनता है।
कब समझेंगे हम ? कब सुधरेंगे हम?
यह कोई साधारण व्रत नही है एक तप है जो सिर्फ एक भारतीय महिला ही कर सकती है। पूरे दिन निर्जला रहना कोई आसान काम नही है।
अतः सभी जोक्स भेजने वालो से निवेदन है की अपने धर्म और त्यौहार की मज़ाक बनाने से पहले उसकी महत्ता को जान लें ..🙏🏼

जन भारत टाइम्स

संपादक
धीरेन्द्र त्रिपाठी
9971020085

Labels:

Jan Bharat Times

Jan Bharat Times k